हिंदी फिल्मों के टाइटल में 'डिग्री'

 

शिक्षा हम सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए बहुत जरूरी है। शिक्षा से अज्ञानता के बादल छंटते हैं और ज्ञान रूपी नया सवेरा होता है। माता-पिता अपने बच्चों को अच्छे स्कूल और कॉलेज में पढ़ने के लिए भेजते हैं ताकि वे अच्छी डिग्री हासिल कर सकें और जीवन में सफलता के पथ पर आगे बढ़ सकें। दरअसल, जब हम कहीं भी जॉब के लिए एप्लाई करते हैं तो सबसे पहले यह देखते हैं कि इस जॉब के लिए मिनिमम एजुकेशन क्वालिफिकेशन क्या तय की गई है। इसलिए माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे अच्छी शिक्षा हासिल करें। 

हिंदी सिनेमा में भी एजुकेशन को परदे पर अलग-अलग ढंग से प्रजेंट और डिफाइन किया गया है। यहां न सिर्फ स्कूल-कॉलेज लाइफ पर फिल्में बनी हैं बल्कि ऐसी फिल्में भी बनी हैं, जो शिक्षा का महत्व समझाती हैं। रोचक यह है कि कई फिल्मों के टाइटल एजुकेशन की 'डिग्री' पर रखे गए हैं। मसलन- दसवीं, बी.ए. पास, जॉली एलएलबी, मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस. आदि। आज रिलीज हुई विधु विनोद चोपड़ा निर्देशित '12th फेल' इसका ताजा उदाहरण है। '12th फेल' एक IPS अफसर की प्रेरणादायक कहानी है, जो 12वीं कक्षा की परीक्षा में फेल हो गया था। एक नजर कुछ ऐसी मूवीज पर.. जिनके टाइटल में 'एजुकेशन डिग्री' हैं।

Munna Bhai M.B.B.S. (19 December 2003)
डायरेक्टर : राजकुमार हिरानी
स्टार कास्ट : सुनील दत्त, संजय दत्त, अरशद वारसी, ग्रेसी सिंह, जिमी शेरगिल, बोमन ईरानी

Jolly LLB (15 March 2013)
डायरेक्टर : सुभाष कपूर
स्टार कास्ट : अरशद वारसी, बोमन ईरानी, अमृता राव, सौरभ शुक्ला, हर्ष छाया, मनोज पाहवा, संजय मिश्रा

B.A. Pass (2 August 2013)
डायरेक्टर : अजय बहल
स्टार कास्ट : शिल्पा शुक्ला, शादाब कमाल, राजेश शर्मा, दिब्येंदु भट्टाचार्य, दीप्ति नवल, शिखा जोशी

Jolly LLB 2 (10 February 2017)
डायरेक्टर : सुभाष कपूर
स्टार कास्ट : अक्षय कुमार, अन्नू कपूर, हुमा कुरैशी, सौरभ शुक्ला, मानव कौल, कुमुद मिश्रा, सयानी गुप्ता, संजय मिश्रा, इनामुलहक

B.A. Pass 2 (15 September 2017)
डायरेक्टर : शादाब खान
स्टार कास्ट : कृतिका सचदेव, साशो, इंद्रनील सेनगुप्ता, आरव चौधरी, संघमित्रा, सौरभ दुबे, शिवांगी लाटकर

B.A. Pass 3 (1 July 2021)
डायरेक्टर : नरेंद्र सिंह
स्टार कास्ट : सनी सचदेवा, अंकिता चौहान, अरमान संधू, अंकिता साहू, अर्जुन फौजदार, नमिश आनंद, अमांडा भोगल, यश गुलाटी

Dasvi (7 April 2022)
डायरेक्टर : तुषार जलोटा
स्टार कास्ट : अभिषेक बच्चन, यामी गौतम, निम्रत कौर, मनु ऋषि चड्ढा

12th Fail (27 October 2023)
डायरेक्टर : विधु विनोद चोपड़ा
स्टार कास्ट : विक्रांत मैसी, मेधा शंकर, अंशुमान पुष्कर, प्रियांशु चटर्जी, अनंत विजय जोशी

Jolly LLB 3 (Upcoming)
डायरेक्टर : सुभाष कपूर
स्टार कास्ट : अक्षय कुमार, अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला