Cineमाँ तुझे सलाम!!!

रुके तो चांद जैसी है, चले तो हवा जैसी है। वह मां ही है, जो धूप में भी छांव जैसी है। ममता के मंदिर की वह सबसे प्यारी मूरत है। भगवान नजर आता है जब उसकी सूरत देखते हैं। मां का आंचल हर मुसीबत में ढाल के समान है। मां शब्दों से परे है। मां वो एहसास है जिसके बिना जीवन का कोई अर्थ नहीं है। मां की अंगुली पकड़ कर बच्चा जीवन के पथ पर अपने कदम आगे बढ़ाता है। उसके आंचल की गोद में पलकर बड़ा होता है। मां के जैसा सारे जमाने में कोई नहीं है। मां हमेशा अपने बच्चे की परवाह करती है। दुनिया कांटों का वन है तो मां फुलवारी है। वह सुंदर, शीतल और न्यारी है। मां है मोहब्बत का नाम, मां को हजारों सलाम। रियल लाइफ मां की तरह Cineमाँ भी उतनी ही ममतामयी है। मां की अनगिनत खूबियों को हिंदी सिनेमा में खूबसूरती से दिखाया गया है।

बॉलीवुड फिल्मों में मां की अलग-अलग छवि देखने को मिली है। सिनेमाई परदे की मां कभी हंसाती है, कभी रुलाती है। कभी संघर्ष को प्रेरित करती है, कभी जोश भरने का काम करती है। कभी दोस्त की तरह सही और गलत का एहसास करवाती है, कभी बच्चों के बीच खुद बच्चा बन जाती है। वह कभी 'भोली' दिखती है तो कभी बच्चों की तरफ बुरी नजर से देखने वालों के लिए 'काली' बन जाती है। Mother's Day पर उन फिल्मों के गलियारों से गुजरते हैं, जिनके टाइटल खुद 'मां' की ममता का एहसास करवाते हैं। यानी ऐसी फिल्में जिनके टाइटल में मां, मम्मी, मदर, मॉम, माई जैसे 'मां के प्रतीक' हैं। इनमें डिवोशनल और माइथोलॉजिकल फिल्में भी हैं। ...तो आइए करते हैं Cineमाँ को सलाम!!!

मां की ममता (1936)
डायरेक्टर : जे.जे. मदन
स्टार कास्ट : अंगूर बाला, अनवरी, अब्दुल रहमान काबुली

मां बाप (26 May 1944)
डायरेक्टर : वी. एम. व्यास
स्टार कास्ट : वीना, नजीर, याकूब

बड़ी मां (1945)
डायरेक्टर : विनायक कर्नाटकी
स्टार कास्ट : नूरजहां, ईश्वरलाल, याकूब, सितारा, डीएस साल्वी, लता मंगेशकर

मां बाप की लाज (1946)
डायरेक्टर : नानाभाई भट्ट
स्टार कास्ट : स्वर्णलता, नजीर, जयंत

मां का प्यार (1949)
डायरेक्टर : राम दरयानी
स्टार कास्ट : प्रेम अदीब, सुलोचना चटर्जी, जीवन धर, रंजीता कुमारी, मनोरमा

मां (9 May 1952)
डायरेक्टर : बिमल रॉय
स्टार कास्ट : श्यामा, भारत भूषण, नाजिर हुसैन, पॉल महेंद्र, कुमुद, मंजू, लीला चिटनिस, अचला सचदेव

मदर इंडिया (14 February 1957)
डायरेक्टर : महबूब खान
स्टार कास्ट : नरगिस, सुनील दत्त, राजेंद्र कुमार, राज कुमार, कन्हैया लाल, कुमकुम, मुकरी

माई बाप (1957)
डायरेक्टर : एम. सदीक
स्टार कास्ट : बलराज साहनी, श्यामा, जॉनी वॉकर, मीनू मुमताज, नाजिर हुसैन, राज मेहरा

मां के आंसू (1959)
डायरेक्टर : धीरूभाई देसाई
स्टार कास्ट : आगा, अजीत, नलिनी जयवंत, ललिता पवार, नीलम

मां बाप (1960)
डायरेक्टर : वी. एम. व्यास
स्टार कास्ट : राजेंद्र कुमार, कामिनी कदम, नाज, बिपिन गुप्ता, लीला मिश्रा

नई मां (1960)
डायरेक्टर : पी.एल. संतोषी
स्टार कास्ट : बलराज साहनी, डेजी ईरानी, शीला कश्मीरी, शैलेश कुमार, श्यामा

मां बेटा (1962)
डायरेक्टर : लेखराज भकरी
स्टार कास्ट : मनोज कुमार, अमीता, विजय दत्त, शीला रमानी, तरुण बोस, आई.एस. जौहर

दादी मां (1966)
डायरेक्टर : एल. वी. प्रसाद
स्टार कास्ट : अशोक कुमार, बीना राय, रहमान, तनुजा, मुमताज, शशिकला, दुर्गा खोटे, महमूद

मां और ममता (24 April 1970)
डायरेक्टर : असित सेन
स्टार कास्ट : अशोक कुमार, नूतन, जीतेंद्र, मुमताज, निरुपा रॉय, सुजीत कुमार, रहमान, जयंत

मां का आंचल (25 May 1970)
डायरेक्टर : जगदेव भांबरी
स्टार कास्ट : संजीव कुमार, अंजना मुमताज, अभि भट्टाचार्य, लीला मिश्रा

मां बहन और बीवी (1974)
डायरेक्टर : हरबंस कुमार
स्टार कास्ट : कबीर बेदी, प्रेमा नारायण, राज किशोर, डेविड अब्राहम, अंजना मुमताज

बड़ी मां (1974)
डायरेक्टर : राम गबाले
स्टार कास्ट : ऊषा किरण, सुरेखा, दिलीप राज, पूर्णिमा, इफ्तेखार, जागीरदार

जय संतोषी मां (30 May 1975)
डायरेक्टर : विजय शर्मा
स्टार कास्ट : आशीष कुमार, कानन कौशल, त्रिलोक कपूर, महिपाल, भारत भूषण, अनीता गुहा

मां (10 September 1976)
डायरेक्टर : एम. ए. थिरुमुगम
स्टार कास्ट : धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, निरुपा रॉय, ओम प्रकाश, रंजीत, पद्मा खन्ना, पेंटल

बिन मां के बच्चे (1980)
डायरेक्टर : सत्येन बोस
स्टार कास्ट : तनुजा, लीला चिटनिस, बिंदु, मास्टर रवि, मास्टर बिट्टू, श्रीराम लागू 

नानी मां (1980)
डायरेक्टर : पार्वती मेनन
स्टार कास्ट : लीला मिश्रा, आगा, टी.पी. जैन, आर. सी. चोपड़ा, किशोर भट्ट, सरोज ओझा, मुजाहिद, आबिद

शीतला माता (1981)
डायरेक्टर : राजपति
स्टार कास्ट : जया कौशल्या, सतीश कौल, नीरा, सुधीर दलवी, रजनी बाला, पिंचू कपूर

मां के आंसू (1982)
डायरेक्टर : ए. शमशीर
स्टार कास्ट : सिद्धार्थ कौल, शक्ति कपूर, कादर खान, कंवरजीत पेंटल, सोना मस्तान मिर्जा

गंगा मेरी मां (25 March 1983)
डायरेक्टर : श्याम रहलन
स्टार कास्ट : शत्रुघ्न सिन्हा, नीतू सिंह, निरुपा रॉय, अमजद खान, डैनी डैनी डेन्जोंगपा, सुजीत कुमार, मदन पुरी, रंजीत

मां कसम (26 November 1985)
डायरेक्टर : शिबू मित्रा
स्टार कास्ट : मिथुन चक्रवर्ती, दिव्या राणा, रंजीत, अमजद खान, प्राण, सुषमा सेठ, शरत सक्सेना, सुरेंद्र पाल

मां की सौगंध (1986)
डायरेक्टर : मुकुल आनंद
स्टार कास्ट : रोमेश शर्मा, परीक्षित साहनी, विजयेंद्र घाटगे, जरीना वहाब, अमरीश पुरी, कल्पना अय्यर, केष्टो मुखर्जी, युनूस परवेज, जयश्री टी.

दुर्गा मां (1986)
डायरेक्टर : के. एस. रेड्डी
स्टार कास्ट : सचिन, साधना सिंह, पूजा, प्रदीप कुमार, शोभा खोटे, रजा मुराद, श्वेता, पेंटल, ओम शिवपुरी

मां बेटी (27 February 1987)
डायरेक्टर : कल्पतरु
स्टार कास्ट : शशि कपूर, शर्मिला टैगोर, तनुजा, मीनाक्षी शेषाद्रि, प्राण, कादर खान, अशोक श्रॉफ, जयश्री टी.

जय करौली मां (1988)
डायरेक्टर : राम पाहवा
स्टार कास्ट : अरुण गोविल, अलका, सुधीर दलवी, भारत भूषण, अमृत पाल

मां वैभव लक्ष्मी (1989)
डायरेक्टर : सुभाष जे. शाह
स्टार कास्ट : आदि ईरानी, मीरा माधुरी, पद्मा रानी, देवेंद्र पंडित, जितेंद्र राठौड़

मां कसम बदला लूंगा (1990)
डायरेक्टर : सुदेश इस्सर
स्टार कास्ट : हेमंत बिरजे, अर्चना जोगलेकर, अमजद खान, देव कुमार, राकेश बेदी, पुनीत इस्सर

मां (13 December 1991)
डायरेक्टर : अजय कश्यप
स्टार कास्ट : जया प्रदा, जीतेंद्र, कादर खान, शक्ति कपूर, गुलशन ग्रोवर, अरुणा ईरानी, वीजू खोटे, गुड्डी मारुति

बहू बेटा और मां (1992)
डायरेक्टर : पवन देव
स्टार कास्ट : सतीश कौल, रमा विज, आशा चंद्रा, योगेश छाबड़ा, प्रवीण सूद, राजन हकसर, टीकू तलसानिया

जय मां वैष्णो देवी (31 march 1995)
डायरेक्टर : शांतिलाल सोनी
स्टार कास्ट : गजेंद्र चौहान, किरण जुनेजा, अरुण गोविल, रूपलता, गिरजा शंकर, अपराजिता, आलोका मुखर्जी, गुलशन कुमार, अनुराधा पौडवाल

मां की ममता (1995)
डायरेक्टर : मंजू बंसल असरानी
स्टार कास्ट : कुलभूषण खरबंदा, रीता भादुड़ी, जीत उपेंद्र, प्रीति खरे, बबलू मुखर्जी, प्रीति मेहता, हिमानी शिवपुरी, रजनी बाला

हजार चौरासी की मां (20 March 1998)
डायरेक्टर : गोविंद निहलानी
स्टार कास्ट : जया बच्चन, अनुपम खेर, जॉय सेनगुप्ता, सीमा बिस्वास, राजेश तैलंग, नंदिता दास, मिलिंद गुनाजी

मदर (16 October 1999)
डायरेक्टर : सावन कुमार
स्टार कास्ट : रेखा, जीतेंद्र, रणधीर कपूर, राकेश रोशन, सनोबर कबीर, राहत खान, असरानी, अल्ताफ राजा, शशिकला, शुभा खोटे

मां कसम (5 November 1999)
डायरेक्टर : अशोक गायकवाड़
स्टार कास्ट : मिथुन चक्रवर्ती, मिंक, गुलशन ग्रोवर, निशिगंधा वाड, असरानी, हेमंत बिरजे, हरीश पटेल, अर्जुन, विकास आनंद

जय शाकंभरी मां (2000)
डायरेक्टर : शिव कुमार
स्टार कास्ट : ममता अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, एहसान, पूर्वा घोष, आशीष कौल, राज किरण, मैक मोहन, दारा सिंह

मां तुझे सलाम (25 January 2002)
डायरेक्टर : टीनू वर्मा
स्टार कास्ट : सनी देओल, तब्बू, अरबाज खान, टीनू वर्मा, सुदेश बेरी, रजत बेदी, ओम पुरी 

मातृभूमि (17 December 2003)
डायरेक्टर : मनीष झा
स्टार कास्ट : ट्यूलिप जोशी, सुशांत सिंह, सुधीर पांडे, पीयूष मिश्रा, आदित्य श्रीवास्तव, पंकज झा

मां वेयर आर यू...(08 April 2005)
डायरेक्टर : अशोक कुमार मौर्य
स्टार कास्ट : सोनू बक्शी, आशिमा भल्ला, केतकी दवे, परीक्षित साहनी, सीमा बिस्वास

जय संतोषी मां (29 September 2006)
डायरेक्टर : अहमद सिद्दीकी
स्टार कास्ट : राकेश बापट, नुसरत भरूचा, सखी स्मृति कौशिक

जननी (17 November 2006)
डायरेक्टर : चंदर एच. बहल
स्टार कास्ट : मोहनीश बहल, भाग्यश्री, आयशा जुल्का, अमन वर्मा, विनीत रैना, सोनिका हांडा, अंजना मुमताज

थैंक्स मां (5 March 2010)
डायरेक्टर : इरफान कमल
स्टार कास्ट : शम्स, सलमान, फैय्याज, अलमास, जाफर, साक्षी, आलोक नाथ, रघुबीर यादव, संजय मिश्रा, रसिका दुग्गल

मम्मी पंजाबी: सुपरमैन की भी मां!! (31 August 2011)
डायरेक्टर : पम्मी सोमल
स्टार कास्ट : किरण खेर, कंवलजीत सिंह, जैकी श्रॉफ, अंजू महेंद्रू, दिव्या दत्ता, सचिन शर्मा, विराफ पटेल, फ्रेडी दारूवाला

माई (1 February 2013)
डायरेक्टर : महेश कोडियाल
स्टार कास्ट : आशा भोसले, पद्मिनी कोल्हापुरे, राम कपूर, क्षिति जोग, शिवानी जोशी, अनुपम खेर

मातृ (21 April 2017)
डायरेक्टर : अश्तर सैयद
स्टार कास्ट : रवीना टंडन, अलीशा परवीन खान, मधुर मित्तल, दिव्या जगदाले, अनुराग अरोड़ा, रुशद राणा, सहीम खान

मॉम (7 July 2017)
डायरेक्टर : रवि उदयवर
स्टार कास्ट : श्रीदेवी, अक्षय खन्ना, सेजल अली, अदनान सिद्दीकी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, अभिमन्यु सिंह

जय मम्मी दी (17 January 2020)
डायरेक्टर : नवजोत गुलाटी
स्टार कास्ट : सनी सिंह, सोनाली सहगल, सुप्रिया पाठक, पूनम ढिल्लों, शिवानी सैनी, भुवन अरोड़ा, आलोक नाथ